वर्ष 2026 और शनि का गोचर

1 month ago
साल 2026 में शनिदेव खुशियों से भर देंगे वृषभ सहित इन 4 राशियों की झोली, धन संपत्ति के साथ मिलेगा राजसी सुख साल 2026 में शनि मीन राशि में गोचर करेंगे, जिससे वृषभ, मिथुन, तुला और मकर राशि वालों की किस्मत चमकेगी। शनि साल 2026 की शुरुआत में मार्गी रहेंगे और 26 जुलाई से मीन राशि में ही वक्री हो जाएंगे। इन राशियों को धन-दौलत, सुख-समृद्धि और सफलता मिलेगी। शनि की चाल और गुरु की दृष्टि से इन राशियों के जीवन में विशेष कृपा बरसेगी, जिससे मनोकामनाएं पूरी होंगी और आय में वृद्धि होगी। आइए जानते हैं साल 2026 मे किन राशियों को शनिदेव लाभ देने वाले हैं। शनि साल 2026 में मीन राशि में गोचर करेंगे और इस पूरे साल वक्री मार्गी चाल के साथ मीन राशि में ही संचार करते रहेंगे। इसी के साथ इस बार शनि का पाया भी कई राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। वहीं, शनि मीन राशि में बैठकर कई राशियों के लिए शुभ स्थिति बनाएंगे। साल के आरंभ में शनि मार्गी चाल के साथ गोचर करेंगे जबकि 26 जुलाई 2026 से शनि वक्री चाल से चलने लगेंगे और 10 दिसंबर को मार्गी हो जाएंगे। इस वर्ष शनि के साथ साथ कई राशियों पर गुरु की शुभ दृष्टि भी बनी रहेगी। ऐसे में शनि साल 2026 में वृषभ समेत 4 राशियों को अपार धन दौलत और सफलता देने वाले हैं। इन राशियों पर शनिदेव की विशेष कृपा रहने वाली है। आइए जानते हैं शनि गोचर से साल 2026 में किन-किन राशियों की किस्मत चमकेगी। शनि गोचर 2026 वृषभ राशि पर प्रभाव : धर्म कर्म में बढ़ेगी रुचि शनि आपके एकादश भाव में गोचर कर रहे हैं ऐसे में वृषभ राशि के जातकों की धर्म कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सुख के साधनों बढ़ेंगे। जून के बाद घर परिवार में कोई शुभ कार्य की योजना बनेगा। विद्यार्थी के लिए यह साल अच्छा साबित होगा। उन्हें अपने कार्यों में सफलता मिल सकती है। किसी सरकारी परीक्षा में भी कामयाबी मिलने के योग हैं। हालांकि, आपको छोटी मोटी पारिवारिक समस्याएं रह सकती हैं। जिस वजह से आपको मानसिक तनाव रहेगा। शनि गोचर 2026 मिथुन राशि पर प्रभाव : आय में वृद्धि होगी मिथुन राशि के लोगों के लिए शनि दशम भाव में रहेंगे। ऐसे में आपकी मनोकामना पूरी हो जाएगी। आपको अपनी सभी योजनाओं में सफलता मिलेगी। साथ ही आपको उच्च प्रतिष्ठा भी मिलेगी। साथ ही पुराने मित्रों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। आपकी आय में वृद्धि होने की संभावनाएं हैं और यात्राओं पर आपको पैसा खर्च करना पड़ सकता है। अपने पार्टनर के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। साथ ही व्यापारियों को भी अच्छी वृद्धि होगी। शनि गोचर 2026 तुला राशि पर प्रभाव : अचानक लाभ मिलेगा तुला राशि के लोगों के लिए शनि षष्ठ भाव में गोचर कर रहे हैं। साथ ही 1 जून 2026 से आपकी राशि पर गुरु की दृष्टि भी रहने वाली हैं। ऐसे में तुला राशि के लोगों को अचानक लाभ मिलेगा। साथ ही पदोन्नति के अच्छे अवसर भी मिलेंगे। आपके विदेश यात्रा के योग भी बनेंगे। आपको सलाह है कि फिलहाल, अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आपके खर्चों में भी वृद्धि देखने को मिल सकती है। शनि गोचर 2026 मकर राशि पर प्रभाव : कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा मकर राशि के लोगों के लिए शनि तृतीय भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में साल 2026 में मकर राशि के जातकों के घर परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। आपके लिए धन लाभ के साथ साथ सुख साधनों में वृद्धि होगी। आपकी राशि में शनि का ताम्र पाया रहेगा साथ ही इस साल गुरु की दृष्टि भी आपकी राशि पर होगी ऐसे में साल के मध्य में आपको कारोबार में अच्छा लाभ मिल सकता है।